". mobile app kaise banaye | App Kaise Banaye | खुद का Mobile App कैसे बनाये ? पूरी जानकारी - Hindi me jane

mobile app kaise banaye | App Kaise Banaye | खुद का Mobile App कैसे बनाये ? पूरी जानकारी

By:   Last Updated: in: , ,

 खुद का Mobile App कैसे बनाये ? पूरी जानकारी:-आजकल लगभग सभी लोग Android Phone का इस्तेमाल करते हैं, जिसमें हम अपनी जरूरत के हिसाब से अलग-अलग तरह के एप्लीकेशन का इस्तेमाल करते हैं। इस कारण से, ऐप डेवलपर्स मुख्य रूप से एंड्रॉइड ऐप भी बनाते हैं। आजकल, बहुत से लोग अपने बिज़नेस को बढ़ावा देने और प्रमोट करने के लिए अपना खुद का Android ऐप बनाना चाहते हैं, लेकिन वे कैसे बनाये यही नहीं जानते हैं।.




mobile app kaise banaye | App Kaise Banaye | खुद का Mobile App कैसे बनाये ? पूरी जानकारी


मोबाइल ऐप ज्यादातर ऐप डेवलपर्स द्वारा बनाए जाते हैं, लेकिन ऐप बिना कोडिंग के भी बनाए जा सकते हैं। क्योंकि यहाँ के ज्यादातर लोग जानते हैं कि एप्लिकेशन बनाने के लिए "JAVA" जैसी programming language का जानकारी होना ज़रूरी है, यदि आप JAVA जानते हैं, तो आप आसानी से अपना एप्लिकेशन बना सकते हैं। लेकिन अगर आप Programming नहीं जानते हैं तो ऐप कैसे बनाए? अगर आप ऐसा सोच रहे हैं तो अब आपको बिल्कुल भी परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि आज मैं आपको बताने जा रही हूं की कैसे बिना प्रोग्रामिंग लैंग्वेज जाने और बिना टेक्निकल स्किल्स के ऐप बना सकते हैं।


आज हम इसके बारे में पूरी जानकारी देने जा रहे हैं। फ्री एंड्रॉइड ऐप कैसे बनाते हैं और (आईफोन) आईओएस ऐप कैसे बनाते हैं, साथ ही उस ऐप से पैसे कैसे कमाते हैं, वे भी आपको बताएंगे।


यदि आप एक ऐप बनाना चाहते हैं, तो यह जानना महत्वपूर्ण है कि ऐप डेवलपमेंट क्या है। हम चाहते हैं कि आपको पूरी जानकारी मिले। इसलिए पहले ऐप डेवलपमेंट के बारे में जान लेते हैं। उसके बाद, आपको अपना खुद का ऐप बनाने के सभी तरीके बताए जाएंगे।


ऐप डेवलपमेंट क्या है?


किसी भी एप्लिकेशन को बनाने की प्रक्रिया को एप्लिकेशन डेवलपमेंट कहा जाता है। एप्लिकेशन डिज़ाइन, विज़ुअलाइज़ेशन और फाइनल टेस्टिंग में किया जाता है। कोडिंग की जानकारी (जैसे HTML, Java, या C++) आमतौर पर एप्लिकेशन डेवलपमेंट के लिए ज़रूरी होता है, लेकिन एप्लिकेशन बिना कोडिंग के भी बनाए जा सकते हैं।


एप्लिकेशन डेवलपमेंट में कंप्यूटर, एंड्रॉइड, आईओएस आदि के लिए एप्लिकेशन बनाए जाते हैं। ऐप डेवलपर्स इन ऐप को बनाने का काम करते हैं। आइए अब जानते हैं कि आप बिना कोडिंग के ऐप कैसे बना सकते हैं।


कैसे बनाएं ऐप?


ऐप बनाने के लिए "AppsGeyser" नाम की वेबसाइट पर जाना होगा। यह वेबसाइट फ्री में एप्लिकेशन बनाने और डाउनलोड करने की सुविधा देती है। आप इस वेबसाइट से ऐप बनाकर पैसे भी कमा सकते हैं। आप गूगल पर इस वेबसाइट का नाम सर्च करके जा सकते हैं। इस वेबसाइट से ऐप बनाने का तरीका यहां बताया गया है।


1. AppsGeyser वेबसाइट खोलें


इनमें से कुछ इंटरफेस वेबसाइट पर दिखाई देंगे। सबसे पहले Create app पर क्लिक करें।


2. Category सिलेक्ट करें


अगले पेज पर आपको दो ऑप्शन मिलेंगे। यदि आप अपना ऐप बनाने के बाद पैसा कमाना चाहते हैं, तो Create App to Earn चुनें, या यदि आपका कोई बिज़नेस है जिसे आप बढ़ाना चाहते हैं और एडवरटाइजमेंट चलाकर कमाई नहीं करना चाहते हैं, तो Create App to Grow को सिलेक्ट करें।



आगे और ऑप्शन आएंगे। बिजनेस टैब में, उन लोगों के लिए बिजनेस वेबसाइट, यूट्यूब चैनल, फेसबुक पेज, टेक्स्ट पेज से ऐप बनाने के ऑप्शन हैं, जो कविता या चुटकुले के साथ वेबसाइट बनाना चाहते हैं, उनके लिए कोडिंग जानने वालों के लिए HTML Code या PDF जैसे ऑप्शन भीं मिलते हैं। यह टैब बिज़नेस बढ़ाने के लिए है, पैसा कमाने के लिए नहीं।



जब आप individual टैब को सिलेक्ट करते हैं, तो आप इससे पैसे कमा सकते हैं। इस टैब में आप वेबसाइट, वीडियो कॉल, मैसेंजर, वेब ब्राउजर, वॉलपेपर (लाइव वॉलपेपर), फोटो एडिटर, मीडिया/म्यूजिक प्लेयर आदि के लिए एप बना सकते हैं। इसके अलावा tiktok, likee जैसे आप वीडियो एप, क्विज एप भी बना सकते हैं, मोबाइल टीवी ऐप, हाउ-टू गाइड या कोई भी गेम बना सकते हैं।



3.Website URL एंटर करें


हमने individual टैब के अन्दर एक वेबसाइट एप्लिकेशन बनाने को सिलेक्ट किया है। जिसमें अब आपको वेबसाइट का url डालना है और फिर next पर क्लिक करना है (ध्यान दें कि अगर वेबसाइट ऑप्शन में वह वेबसाइट आपकी है तो आप उससे पैसे कमा पाएंगे)



इसके बाद Color Scheme को सिलेक्ट करना है, यदि आप केवल वेबसाइट के color का उपयोग करना चाहते हैं तो कुछ भी न सिलेक्ट करें क्योंकि यह डिफ़ॉल्ट रूप से सेट है। बस next बार पर क्लिक करें।


इसके बाद या तो स्लाइडर को रखने के लिए या फिर बटन मेन्यू या टैब्स रखने के लिए ऐप लेआउट को सेलेक्ट करें, फिर नीचे दिखाए गए next ऑप्शन को सेलेक्ट करें।



इसके बाद ऐप को एक नाम दें। नाम छोटा रखें और कुछ अलग रखें ताकि इसे आसानी से याद रखा जा सके, इससे ब्रांडिंग बढ़ती है। इसके बाद नेक्स्ट पर क्लिक करें।


अब उस ऐप के आइकॉन को सेलेक्ट कर ले, आप वेबसाइट का आइकॉन भी रख सकते हैं या कस्टम आइकॉन भी लोड कर सकते हैं। इसके बाद नेक्स्ट पर क्लिक करें।


इसके बाद आपको बस create पर क्लिक करना है, और आपका एप्लिकेशन बनना शुरू हो जाएगा।



4. ईमेल आईडी और पासवर्ड एंटर करें


इस ऐप को टेस्ट करने, उपयोग करने या डाउनलोड करने के लिए अब आपको अपनी जीमेल आईडी या फेसबुक आईडी से साइन इन करना होगा। आप चाहें तो अपनी कंपनी का ईमेल और पासवर्ड बनाकर भी रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।


इसके बाद आपके AppsGeyser अकाउंट का डैशबोर्ड खुल जाएगा। जहां आपको सबसे ऊपर डाउनलोड का आइकॉन मिलेगा उस पर क्लिक करें।



5. डाउनलोड करें और अपना ऐप खोलें


इसके बाद आप इसे अपने आप करने के लिए ईमेल आईडी डाल सकते हैं या आप इसे सीधे डाउनलोड में .apk ऑप्शन को सिलेक्ट कर सकते हैं या नीचे दिए गए क्यूआर कोड को स्कैन करके इसे डाउनलोड कर सकते हैं।


Appsgeyser Se App Banane Ke Fayde


Appsgeyser वेबसाइट पर मोबाइल ऐप बनाने के कई फायदे हैं। आप इस पर किसी भी तरह का फ्री ऐप बना सकते हैं, वो भी सिर्फ 2-3 मिनट में, तो आइए जानते हैं Appsgeyser पर ऐप बनाने के कुछ फायदे।


  • Appsgeyser की मदद से आप अपनी पसंद का कोई भी ऐप बना सकते हैं।

  • Appsgeyser पर ऐप बनाने का कोई चार्ज नहीं है, यह बिल्कुल फ्री वेबसाइट है।

  • ApPsgeyser पर ऐप बनाना बहुत आसान है, इसे हर कोई कर सकता है।

  • Appsgeyser पर ऐप बनाने के लिए आपको कोड करना या सीखने की जरूरत नहीं है।


कंप्यूटर से ऐप कैसे बनाए?


यदि आपके पास कंप्यूटर रखा है, तो ऐप बनाने के लिए कई वेबसाइटें हैं, जैसे कि TheAppBuilder, Appy Pie, AppMachine, GameSalad, BiznessApps, और AppMakr इत्यादि। इनके अलावा, आप ऊपर बताए गए तरीके से किसी भी तरह का ऐप बना सकते हैं, सभी स्टेप्स वैसे ही होंगे।


साथ ही अगर आपको Coding का knowledge है तो इससे अच्छी बात क्या हो सकती हैं, क्योंकि Coding की मदद से आप अपनी पसंद का कोई भी application बना सकते हैं. अगर आप जानना चाहते हैं कि Coding से ऐप कैसे बनाए तो इसके लिए आपको कोडिंग की पढ़ाई करनी होगी।


ऐप्पल आईफोन ऐप (आईओएस) कैसे बनाएं?


यदि आपके पास एक Apple iPhone है, तो इसके लिए iOS ऐप बनाने के लिए AppyPie ऐप वेबसाइट का उपयोग करना आसान है। इस वेबसाइट की मदद से बिना कोडिंग के एप्लिकेशन बनाया जा सकता है। बाद में उस ऐप को एडिट भी किया जा सकता है और आप इससे पैसे भी कमा सकते हैं।


इस वेबसाइट से Apple iPhone (iOS) ऐप बनाने की पूरी जानकारी नीचे बताई गई है।


STEP 1:- सबसे पहले AppyPie के वेबसाइट लिंक पर क्लिक करें।


STEP 2:- इसके बाद Get Started पर क्लिक करें।


STEP 3:- अब नए पेज पर अपने ऐप का नाम डालें और नेक्स्ट पर क्लिक करें।


STEP 4:- इसके बाद क्रिएट किए जाने वाले ऐप की कैटेगरी को सेलेक्ट करें।


STEP 5:- अब अपनी color scheme को सिलेक्ट करना है।


STEP 6:- इसके बाद आपसे अकाउंट बनाने के लिए कहा जाएगा, यहां Save & Continue पर क्लिक करें।


STEP 7:- अब ईमेल और पासवर्ड डालकर या फिर गूगल अकाउंट से साइन अप करें।


STEP 8:- उसके बाद उस ऐप को डिजाइन और कस्टमाइज करें फिर उसे save करें।


दोस्तों इस वेबसाइट से फ्री में ऐप नही बनाया जा सकता हैं iPhone (iOS) के लिए एक ऐप बनाने में कुछ पैसे लगते हैं। इसलिए आप इस वेबसाइट से ऐप खरीदने से पहले उसकी चार्ज चेक कर लें। अगर आपके पास पैसे हैं तो आप इस वेबसाइट से ही ऐप बना सकते हैं।


एप्लीकेशन से पैसे कैसे कमाए?


दोस्तों जब हम कोई ऐप बनाते हैं तो उसके पीछे हमारा एक मकसद होता है, जैसे बिजनेस बढ़ाना, कस्टमर हासिल करना या उस ऐप से पैसे कमाना। अगर आपका लक्ष्य उस ऐप से पैसा कमाना है, तो इसके लिए कुछ टिप्स हैं जिनका हमने नीचे एक एक करके बताया है।


Google adsense 


अगर आपने अपनी किसी वेबसाइट या Youtube चैनल को ऐप में कनवर्ट किया है या कोई टूल ऐप या कोई दूसरा ऐप बनाया है जिस पर केवल आपका कॉपीराइट है, तो आप उसे Google Adsense से Monetize कर सकते हैं। यह उस ऐप में Google ads दिखाएगा और जब आप उन ads पर क्लिक करेंगे तो आपको पैसा मिलेगा।


Affiliate Marketing


Affiliate Marketing किसी ऐप से पैसे कमाने का एक अच्छा साधन हो सकता है अगर आप इसे समझदारी से इस्तेमाल करते हैं। Affiliate Marketing में आपको एक Product को Sell करना होता है। अगर वह प्रोडक्ट बिकता है तो आपको कमीशन मिलता है।


Amazon, Flipkart, Hostinger और BigRock जैसी कंपनियां भी भारत में Affiliate Program चलाती हैं। बस उन प्रोग्राम्स में भाग लेकर, अपने प्रोडक्ट लिंक को अपने ऐप में जोड़ें और पैसे कमाएं।


Google Play Store पर ऐप कैसे अपलोड करें?


एंड्रॉइड ऐप बनाने के बाद यह जानना बहुत जरूरी है कि उन्हें कैसे अपलोड किया जाता है, आजकल दुनिया में सभी लोग Google Play Store का उपयोग करते हैं क्योंकि आपको सभी ऐप प्ले स्टोर में मिल जाएंगे, यह किसी से भी पूछेगा कि आपने ऐप को कहां से डाउनलोड किया है, तो वे आपको सिर्फ प्ले स्टोर का नाम बताएंगे।


आप किसी भी तरह का ऐप प्ले स्टोर पर डाल सकते हैं, इसके लिए आपको गूगल को कम से कम $25 पैसा देना होगा। यदि आपने एक नया ऐप बनाया है और इसे प्लेस्टोर पर अपलोड करना चाहते हैं तो नीचे बताए गए स्टेप्स को ध्यान से पढ़े


गूगल प्ले स्टोर पर एप्लीकेशन कैसे अपलोड करे


प्ले स्टोर को हर कोई जानता है क्योंकि प्ले स्टोर एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां आपको हर तरह के ऐप मिल जाएंगे और आप प्ले स्टोर से ऐप डाउनलोड करने के अलावा पैसे भी कमा सकते हैं।


उसके लिए आपको एक ऐप बनाना होगा, किसी भी एंड्रॉइड ऐप को Google Play Store पर अपलोड करना बहुत आसान है।


यदि आप अपने ऐप्स को Google Play Store पर अपलोड करना चाहते हैं, तो आप हमारे स्टेप्स को फ़ॉलो करके ऐसा कर सकते हैं:


STEP 1: Google Play डेवलपर कंसोल


सबसे पहले, आपको ईमेल आईडी और पासवर्ड एंटर करके https://Play.Google.Com/Apps/Publish/Signup/ (Google Play डेवलपर कंसोल) में साइन इन करना होगा।


STEP 2: साइन इन करें


अकाउंट बनाने के बाद पैसे देकर लॉग इन करें, उसके बाद आपको एक नया एप्लिकेशन जोड़ना होगा, फिर आपके सामने एक विंडो खुलेगी, वहां से आपको भाषाओं और एप्लिकेशन के नाम देने होंगे।


STEP 3 - एपीके फ़ाइल को सिलेक्ट करें


इसके बाद आपको अपना पहला एपीके प्रोडक्शन में अपलोड करना होगा, उसके बाद अपनी एपीके फाइल को सेलेक्ट और अपलोड करना होगा।


STEP 4 - स्क्रीनशॉट और डिस्क्रिप्शन डालना होगा


आपको एक successfully मैसेज मिलेगा और फिर अपने ऐप के बारे में डिस्क्रिप्शन दें जो कि प्लेस्टोर पर दिखाया जाएगा, फिर यहां स्क्रीनशॉट डालें, आइकन डाले, फिर फुल डिस्क्रिप्शन डालना है। 


STEP 5 - Publish This App पर क्लिक करें


इसके बाद आप Pricing And Distribution पर क्लिक करके पैसे मे या फ्री दे सकते हैं, आपको स्क्रीन के ऊपरी दाएं कोने पर एक ऑप्शन दिखाई देगा, इस ऐप को Publish This App पर क्लिक करें।


तो दोस्तों, ये थे आपके Android ऐप को Google Play Store पर अपलोड करने के स्टेप्स।


Play Store से पैसे कैसे कमाए?


Google Play Store एक एंड्रॉइड ऐप है जो सभी एंड्रॉइड फोन पर उपलब्ध है, आप अलग अलग तरह के ऐप फ्री में या पैसा देकर डाउनलोड कर सकते हैं, अगर आप एक डेवलपर हैं तो आप एक एंड्रॉइड ऐप बना सकते हैं और इसे गूगल प्ले स्टोर

 पर अपलोड करके पैसे कमा सकते हैं।


लेकिन दोस्तों, आप सिर्फ ऐप अपलोड करते ही पैसे नहीं कमा सकते हैं, तो आप सोच रहे होंगे कि हमें यह प्ले स्टोर की जानकारी कहाँ से मिलेगी, तो इसका सीधा सा मतलब है कि हम इसे ADMOB से जानेंगे।


Admob एक Google Play Store सर्विस है जहां हमें एक अकाउंट बनाना होता है और इसके माध्यम से हमें अपने Android ऐप्स में ads डालने होते हैं, यदि कोई उपयोगकर्ता आपके ads पर क्लिक करके देखता है तो Google आपको उस ऐप के लिए पैसे देगा। 


निष्कर्ष


खुद का ऐप कैसे बनाए अब आप यह बात समझ ही गए होंगे, जिससे आप अपनी वेबसाइट या ब्लॉग या अपने बिजनेस के लिए android ऐप बना सकते हैं, वो भी बिना किसी टेक्निकल स्किल को जाने, बस इसके लिए आपको AppsGeyser.com वेबसाइट पर जाना होगा। और जिस कैटिगरी में मुझे एंड्रॉइड ऐप बनाना है उसको सिलेक्ट करना है, तो आपको कुछ महत्वपूर्ण डिस्क्रिप्शन डालने होंगे और साइन अप पर क्लिक करना है, फिर आपको ईमेल आईडी की चेक करने की जरुरत है अब आप वेबसाइट डैशबोर्ड पर जाकर अपना ऐप डाउनलोड कर सकते हैं।


उम्मीद है, ऐप कैसे बनते हैं इसको पढ़ने के बाद आप समझ गए होंगे कि कैसे बनते हैं। अगर आपको हमारा यह आर्टिकल कैसे बनाते हैं ऐप पसंद आया तो इसे अपने दोस्तों के साथ भी शेयर जरूर करें। आपका हमारे लिए कोई सवाल है तो कमेंट में लिखकर हमें बताएं।


हमेशा पूछे जाने वाले सवाल


फ्री ऐप कैसे करें?

उत्तर:- आप ऊपर बताए गए AppsGeyser वेबसाइट से फ्री में अपना खुद का ऐप बना सकते हैं।


ऐप बनाने के क्या फायदे हैं?

उत्तर:- ऐप बनाकर आप अपने ऑनलाइन बिजनेस को प्रमोट कर सकते हैं और बढ़ा सकते हैं, इसके अलावा आप अपने ऐप में एडवरटाइजिंग, एफिलिएट मार्केटिंग और रेफरल मार्केटिंग के जरिए भी पैसे कमा सकते हैं।


क्या मैं गेम ऐप बना सकता हूं?

उत्तर:- हां, आप AppsGeyser वेबसाइट से गेमिंग ऐप बना सकते हैं।


आपका ऐप बनाने में कितना खर्च होता है?

उत्तर:- एक ऐप को बनाने में कम से कम 5000-10000 रुपये खर्च हो सकते हैं इसके अलावा यह इस बात पर भी निर्भर करता है कि आप किस तरह का ऐप बनाना चाहते हैं और इसमें आप किस तरह के फीचर जोड़ना चाहते हैं।


एक प्रोफेशनल एप्लिकेशन कैसे बनाएं?

उत्तर:- अगर आप प्रोफेशनल एप्लीकेशन बनाना चाहते हैं तो इसके लिए कोडिंग ज़रूरी है। ऐप बिल्डिंग वेबसाइटों से केवल Unprofessional ऐप ही बनाए जा सकते हैं, लेकिन कोडिंग की मदद से बेहतरीन ऐप बनाया जा सकता है। जिसे आप खुद डिजाइन करेंगे।


Play Store पर ऐप्स कैसे बनाएं?

उत्तर:- प्ले स्टोर में एप्लिकेशन बनाने के लिए एक डेवलपर अकाउंट खोलना होगा, जिसमें $25 का फीस केवल एक बार लिया जाता है। फिर आप जितने चाहें उतने ऐप पब्लिश कर सकते हैं। बताए गए तरीकों से एप्लिकेशन बनाएं और पब्लिश करें।


No comments:
Write comment