". पेट की गर्मी कम करने के उपाय | pet ki garmi kaise dur kare - Hindi me jane

पेट की गर्मी कम करने के उपाय | pet ki garmi kaise dur kare

By:   Last Updated: in: ,

 

पेट की गर्मी कम करने के उपाय | pet ki garmi kaise dur kare:- क्या आप पेट की गर्मी यह समस्या से काफी परेशान है और आपको समझ में नहीं आ रहा है कि इसका सटीक उपाय क्या हो सकता है एवं पेट की गर्मी क्यों होती है और इसका क्या लक्षण है तो आज आप बिल्कुल सही लिखो पढ़ रहे हो। पेट की गर्मी ज्यादातर गर्मियों के सीजन में लोगों को परेशान करती है और इतना ही नहीं इसकी वजह से लोगों को बदहजमी और खाने में समस्या भी होती है। 

 

www.lovegkv.com


पेट की गर्मी कम करने के उपाय | pet ki garmi kaise dur kare

अगर वक्त रहते पेट की गर्मी को कम करने के लिए सटीक उपाय ना किया जाए तो यह आपके लिए काफी ज्यादा परेशानी का सबब बन सकता है आज मैं आपको इसी विषय पर विस्तार से जानकारी दूंगा और आप pet Ki Garmi Dur karne ke upay के ऊपर प्रस्तुत किया गया यह लेख शुरू से लेकर अंतिम तक ध्यान से जरूर पढ़ें एवं कोई भी जानकारी बिल्कुल भी मिस ना करें।

पेट की गर्मी बढ़ने के कारण

अचानक से पेट की गर्मी बढ़ने के कई सारे कारण हो सकते हैं जिनमें से कई प्रमुख कारण के बारे में हम आपको नीचे विस्तार से बताने वाले हैं और आप नीचे दी गई जानकारी को ध्यान से जरूर पढ़ें ताकि आपको मालूम हो कि पेट की गर्मी बढ़ने का प्रमुख कारण क्या है?

पानी कम पीना 

अगर आप बेहद कम मात्रा में पानी पीते हो तो आपके पेट की गर्मी बढ़ने का यह प्रमुख कारण हो सकता है। कई सारे लोग बहुत ही कम पानी पीते हैं इसके वजह से गर्मियों के सीजन में डिहाइड्रेशन की समस्या की वजह से पेट की गर्मी बढ़ने लगती है और आप इससे काफी परेशान हो जाते हैं।

अधिक मसालेदार खाने का सेवन करना

यदि आप अधिक मसालों का सेवन करते हो तो यह आगे चलकर आपके लिए परेशानी का सबब बन सकता है। हमारे देश में लोग हर चीज में मसाले खाने के काफी शौकीन है और अगर आप भी अधिक मसाले का सेवन करते हो तो यह आपके पेट में गर्मी बढ़ाने का काम करेगा।

ज्यादा नॉनवेज खाना खाने के कारण

अगर आप नॉनवेज खाने को काफी ज्यादा पसंद करते हो और आपके रोजाना खाने की लिस्ट में नॉनवेज आइटम शामिल होता ही है तो यह आपके लिए सही नहीं है। रोजाना नॉनवेज खाने से पेट में अपच और कई सारी अन्य समस्या देखने को मिलती है और इसमें आपको पेट की गर्मी बढ़ाने की समस्या भी देखने को मिल जाएगी। 

अत्यधिक शराब पीना और धूम्रपान करना

शराब पीने और धूम्रपान का सेवन करने वाले लोगों को कई सारी स्वास्थ्य समस्या तो होती ही है साथ ही साथ आपको पेट में गर्मी के समस्या भी हो सकती है। अगर आपको पेट की गर्मी के समस्या हो रही है तो शीघ्र से शीघ्र धूम्रपान और शराब छोड़ना होगा।

ज्यादा हाई पावर की दवाइयों का सेवन करना

अगर आप अपने स्वास्थ्य संबंधित समस्या से परेशान हैं और आप इसके लिए हाई पावर की दवाइयों का इस्तेमाल कर रहे हो तो यह आगे चलकर आपके पेट पेट की गर्मी को बढ़ा सकता है। आप जहां से भी दवाई ले रहे हो आप वहां पर जाकर से कहें कि आपके पेट में अधिक गर्मी हो रही है तो डॉक्टर आपको कम पावर की दवाइयां देगा इससे आपको पेट की गर्मी की समस्या नहीं होगी।

लंबे वक्त तक भूखे रहना

अगर आपको भूख कम लगती है और आप लंबे लंबे वक्त तक खाना नहीं खाते हो तो यह आपके लिए कई सारी स्वास्थ्य संबंधित समस्याएं पैदा कर सकता है। अगर आपको पेट में गर्मी महसूस हो रही है तो आपको अपने भोजन करने का वक्त बदलना होगा और टाइम टू टाइम खाना खाना होगा तभी आप इस समस्या से निजात पा सकते हैं।

चाय और कॉफी का ज्यादा सेवन करना

चाय और कॉफी पीने वाले लोगों को पेट में गर्मी महसूस होना आम समस्या हो सकती है। ज्यादा चाय और कॉफी पीने से पेट में गर्मी वह जाती है और इसके अलावा भी कई सारे अन्य असाध्य रोग हो सकते हैं। अगर आपको पेट में गर्मी को कम करना है तो जाए और काफी को कम से कम पीना होगा। 

पेट की गर्मी बढ़ने के लक्षण

अगर आपको समझ में नहीं आ रहा है कि आपके पेट में गर्मी है या फिर कोई और समस्या है तो इसके लिए हमने आप पर कुछ पेट में गर्मी के प्रमुख लक्षण के बारे में जानकारी दी है और आप इसके लिए नीचे दी गई जानकारी को ध्यान से जरूर पढ़ें ताकि इन लक्षणों के आधार पर आपको समझ में आ सके कि पेट में गर्मी की समस्या आपको हो रही है या फिर नहीं। 

पेट में जलन महसूस होना

अगर आपको पेट में बार-बार जलन महसूस हो रही है तो यह लक्षण पेट में गर्मी का हो सकता है। कई सारे लोगों को पेट में अधिक गर्मी होने से पहले सबसे पहले धीरे-धीरे जलन शुरू होती है और फिर यही आगे चलते पेट में गर्मी का प्रमुख कारण बनती है।

 

पेट में गैस 

अगर आपको पेट में गैस की समस्या परेशान कर रही है तो इसको आप बिल्कुल भी हल्के में मत लीजिए। जब किसी के पेट में बार-बार गैस बनता है तो यही आगे चलकर पेट में जलन की समस्या पैदा करता है। पेट में जलन होने की वजह से आगे चलकर ही पेट में गर्मी बढ़ा देता है तो आपको पेट की गर्मी की समस्या देखने को मिल जाती है।

बार बार उल्टी होना 

अगर आपको बार-बार उल्टी महसूस होती रहती है और आप समझ नहीं पाते हो कि ऐसा क्यों हो रहा है तो मैं आपको बताना चाहूंगा कि मैं आगे चलकर पेट में गर्मी का प्रमुख कारण बन सकता है। जीन लोगों को पेट में गर्मी होती है उन्हें बार-बार उल्टी महसूस होती है यही इसका प्रमुख लक्षण भी होता है। 

पेट में ऐठन महसूस होना

अगर आपको पेट में बार-बार ऐठन  महसूस हो रही है तो समझ लीजिए आपके पेट में गर्मी हो सकती है। पेट में गर्मी होने के वजह से बार-बार मरीज को पेट में ऐठन महसूस होती है और अगर आपको यह सभी लक्षण दिखाई दे रहे हैं तो समझ लीजिए पेट की गर्मी को कम करना होगा।

भूख कम लगना 

जिन लोगों को कम भूख लगती है उन्हें पेट में गर्मी हो सकती है। पेट में गर्मी होने के वजह से मरीज को कम भूख लगती है और यही अगर लगातार हो रहा है तो आपके पेट की गर्मी लगातार बढ़ सकती है और आपको परेशान कर सकती है। अगर आपको यह लक्षण दिखाई दे रहा है तो समझ लीजिए आपके पेट में गर्मी हो रही है।

पेट में दर्द महसूस होना

अगर आपको बार बार पेट में दर्द महसूस हो रहा है तो समझ लीजिए यह पेट में गर्मी का लक्षण हो सकता है। इसके लिए आप ज्यादा से ज्यादा ठंडी चीजों का सेवन करें और हो सके तो डॉक्टर से भी परामर्श अवश्य लें। पेट में दर्द महसूस होना यह कोई साधारण बात नहीं है कभी कभी पेट में गर्मी ना होने की वजह से भी पेट में दर्द होता है और कई दूसरे रोगों का यह लक्षण भी हो सकता है।

पेट की गर्मी कम करने के घरेलू उपाय

अगर आपको पेट में गर्मी हो रही है तो इसके कई सारे घरेलू उपाय हैं उन्हें करके आप आसानी से पेट की गर्मी को कम कर सकते हो तो चलिए उपाय के बारे में भी जान लेते हैं और आप इसके लिए नीचे दिए गए विस्तार से जानकारी करें एवं कोई भी जानकारी बिल्कुल भी मिस ना करें।

पैरों को ठंडे पानी में रखें

अगर आपको पेट में गर्मी महसूस हो रही है तो इसका घरेलू उपाय है कि आप अपने पैरों को जल्द से जल्द ठंडे पानी में डुबोकर रखें। इसके लिए आप एक बाल्टी पानी ले लीजिए और उसमें संभव हो तो बर्फ के कुछ टुकड़े ऐड कर दीजिए फिर कम से कम 15 से 20 मिनट के ऊपर अपने दोनों पैरों को ठंडे पानी में डूबा कर रखें। इस घरेलू नुक्से से जल्दी से पेट में गर्मी को कम किया जा सकता है और काफी हद तक आपको तुरंत ही राहत मिल जाएगी।

पिपरमिंट का सेवन करें

पिपरमिंट में कई सारे शीतलन गुण पाए जाते हैं। अगर आपको पेट में गर्मी महसूस हो रही है तो आप शीघ्र ही पिपरमेंट का सेवन करें इससे आपको तुरंत राहत देखने को मिल जाएगा। पिपरमिंट का सेवन करने से पेट में ठंडा महसूस होता है।

पेट पर एलोवेरा जेल लगाएं

अगर आपको पेट में गर्मी महसूस हो रही है तो आप अपने पेट पर एलोवेरा जेल अप्लाई करिए। ऐसा करने से पेट में ठंडी महसूस होगी और आप अपनी समस्या से काफी हद तक उसी समय में राहत भी पा पाएंगे।

ठंडी तासीर वाले भोजन का इस्तेमाल करे

गर्मी के मौसम में ज्यादातर पेट में गर्मी की समस्या देखने को मिलती है ऐसे में आपको जितना हो सके उतना कम तेल मसाले का उपयोग करना है और ज्यादातर ठंडी तासीर वाले भोजन का उपयोग करना है। इसके लिए आप लौकी और कई सारे अन्य ठंडी तासीर वाले सब्जियों को खा सकते हैं और इतना ही नहीं खीरा, ककड़ी एवं नींबू पानी का भी सेवन करें इससे आपको काफी राहत मिलेगी।

तुलसी के पत्तों का सेवन करें

अगर आपको पेट में गर्मी, ऐठन और कुछ इसी प्रकार की समस्या हो रही है तो आप सुबह शाम तुलसी के पत्तों का सेवन करना शुरू कर दीजिए। तुलसी में कई सारे गुण पाए जाते हैं और इसमें ठंडी तासीर भी पाई जाती है। पेट की समस्या से निजात पाने के लिए आप सुबह शाम तुलसी के पत्तों का सेवन करें। कम से कम आप इसके लिए पांच से सात पत्ते रोजाना खाएं तभी आप को राहत मिलेगी।

सौंफ के बीज का सेवन करें 

पेट में कई सारे समस्या के निदान के लिए आप सौंफ के बीज का इस्तेमाल कर सकते हैं। सौंफ के बीच के अंदर एंटीऑक्सिडेंट गुणों और फाइटोकेमिकल्स जैसे कई सारे गुण पाए जाते हैं। आप इसके सेवन से पेट की गर्मी, जलन और सूजन से राहत देने में मदद करता है। आप जब भी खाना खाए तब खाना खाने के बाद एक चम्मच सौंफ का जरूर सेवन करें या फिर आप चाहे तो इसे गर्म पानी में उबालें और फिर इसके पानी का सेवन करें इससे भी आप को राहत मिल जाएगी।

ज्यादा मात्रा में पानी का सेवन करें

अगर आप पेट की गर्मी या फिर किसी भी प्रकार के पेट की समस्या से परेशान हैं तो आप उसके निजात के लिए ज्यादा से ज्यादा पानी करके 1 करिए। वैसे तो एक इंसान को 2 लीटर लेकर 4 लीटर पानी रोजाना पीना चाहिए पर अगर आप इससे भी ज्यादा पानी पी सकते हो तो और भी अच्छा है। आप जितना पानी पिएंगे आपको उतनी ही कम पेट की समस्या होगी और आपका पाचन तंत्र भी ठीक से काम करेगा।

मौसमी फलों का जूस पिए

अगर आपको किसी भी प्रकार के स्वास्थ्य संबंधी समस्या से दूर रहना है और इतना ही नहीं आपको पेट की समस्याओं से भी निजात पाना है तो आप जितना हो सके मौसमी फलों का जूस पीने की कोशिश करें। मौसमी फलों का जूस पीने से अनेकों प्रकार की स्वास्थ्य संबंधित बीमारियां नहीं होती और आपका इम्यूनिटी सिस्टम भी बूस्ट होता है इसके अलावा पाचन तंत्र स्ट्रांग होता है। अगर आपका पाचन तंत्र ठीक से काम करेगा तो आपको पेट की गर्मी जैसी कई दूसरी बीमारी परेशान नहीं करेगी।

ज्यादा समस्या होने पर डॉक्टर से मिले

अगर आपकी समस्या ज्यादा पड़ रही है तो आप तुरंत भी डॉक्टर से मिलने की कोशिश करें और इसे इग्नोर ना करें। इसके अलावा किसी भी प्रकार के घरेलू उपाय को करने से पहले एक बार डॉक्टर की परामर्श जरूर लें ताकि आपको सही उपचार के बारे में गाइडेंस मिल सके और आप अपनी समस्या को कम कर सकें ना कि उसे और भी  ज्यादा बढ़ाएं।

निष्कर्ष

हमने अपने आज के इस महत्वपूर्ण लेख के माध्यम से आप सभी लोगों को pet Ki Garmi Dur karne ke upay के बारे में विस्तार पूर्वक से जानकारी प्रदान की है और हमें उम्मीद है कि हमारे द्वारा दी गई आज की है जानकारी इस विषय पर आप लोगों के लिए जरूर उपयोगी और सहायक साबित हुई होगी। यदि आपको जानकारी अच्छी लगी है तो आप इसे सोशल मीडिया पर दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें एवं किसी भी प्रकार की अतिरिक्त जानकारी के लिए नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स का इस्तेमाल करना बिल्कुल ना भूलें।

 

No comments:
Write comment