". किसी भी वीडियो को एंड्रॉयड फोन में एमपीथ्री में बदले - (video to MP3 ) - Hindi me jane

किसी भी वीडियो को एंड्रॉयड फोन में एमपीथ्री में बदले - (video to MP3 )

By:   Last Updated: in: ,

 किसी भी वीडियो को एंड्रॉयड फोन में एमपीथ्री में बदले - (video to MP3 )कई बार ऐसा होता है जब हमे किसी वीडियो सॉन्ग, कोई मूवी या कोई भी वीडियो पसंद आ जाता है लेकिन हम उसके वीडियो को नहीं बल्कि उसके ऑडियो मतलब एमपीथ्री (MP3) को अपने पास रखना चाहते है। या हमे सिर्फ MP3 की हीं जरूरत हो। 


पर..सोचिए जरा अगर आपको उस वक्त पता ना हो की किसी भी वीडियो को एमपीथ्री में और वो भी अपने एंड्रॉयड (android phone) में कैसे बदल सकते है तो कितना प्राब्लम होगी।


किसी भी वीडियो को एंड्रॉयड फोन में एमपीथ्री में बदले - (video to MP3 )



तो इसीलिए हम लेकर आए है आपके लिए इस समस्या का हल। अब आपको टेंशन लेने की जरूरत नहीं है। आप सारी स्टेप्स को फॉलो करके के किसी की वीडियो को एमपी थ्री में बदल सकते है और वो भी एंड्रॉयड फोन में।


आइए आपके दुविधा के सॉल्यूशन की ओर शुरू करते है...।


मैं आपको दो तरीके से रूबरू कराऊंगी। पहले मेथड से आप बिना किसी ऐप के भी अपने वीडियो को mp3 ओडियो में बदल सकते हैं और दूसरे मेथड में एक ऐप के मदद से वीडियो को mp3 में बदल सकते हैं।



पहला : बिना किसी ऐप के मदद से / गूगल की मदद से..।


दोस्तो अगर आपके फोन में गूगल नही है या आप गूगल के इस्तेमाल के बिना हीं वीडियो को ओडियो या एमपीथ्री में बदलना चाहते है या फिर आपके फोन में डाटा खत्म हो गाया है और कोई जरूरी काम के लिए आपको वीडियो को ओडियो में बदलना है तो मैं आपको इन सारी प्राब्लम का सॉल्यूशन देने वाली हूं। 


आप इन तीनो ही सिचुएशन में वीडियो को ओडियो में बदल सकते है। 


तो आइए पहले आपको बिना गूगल के किसी भी वीडियो को ओडियो में कैसे बदले वो बताते है।


  1. इसके लिए आपको आपके फोन के फोन के स्क्रीन पर जाना है और फाइल मैनेजर एप्लीकेशन को खोलना है।


  1. फाइल मैनेजर में आपको फोन स्टोरेज ढूढना है और वहां क्लिक करना है।


  1. अब जिस वीडियो को आपको ऑडियो या एमपीथ्री में बदलना है उस वीडियो पे जाइए।


  1. इसके बाद वीडियो पे कुछ देर प्रेस किए रहना है जिसके बाद बहुत सारे ऑप्शन आ जाएंगे। जैसे की कॉपी, डिलीट, रिनेम फाइल इत्यादि।


  1. तो आपको रिनेम फाइल(rename file) पर क्लिक करना है।


  1. जैसे हीं आप रिनेम फाइल पर क्लिक करेंगे आपको वहां Mp4 लिखा दिखेगा।


  1. तो आपको उस mp4 को MP3 में बदलना है।


  1. फिर उसके बाद सेव पर क्लिक करना है। दुबारा फिर से सेव पर क्लिक करना है।


  1. और ऐसे आपका वो वीडियो MP3 में बदल जाएगा।


अगर आपको उस MP3 को फिर से mp4 में बदलना है तो सेम स्टेप्स को फॉलो करके बस MP3 के जगह mp4 कर देना होगा। और आपका ऑडियो वीडियो में बदल जाएगा।


इस मेथड में आपको किसी भी तरीके से डाटा का खपत नही होगा। बिना डाटा के भी आप वीडियो को ओडियो में बदल सकते है अपने एंड्रॉयड फोन में। वो भी आसान स्टेप्स फॉलो करके।


लेकिन अगर आपको गूगल बाबा पसंद है और आप गूगल की मदद से अपने मन पसन्द की वीडियो को ओडियो या एमपी थ्री में बदलना है तो आप नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके वीडियो को ओडियो में बदल सकते है।



तो आईए  बिना किसी ऐप के मदद से वीडियो को ऑडियो में बदलने का दूसरा मेथड भी देख और समझ लेते है। 



  1. सबसे पहले आपको यूट्यूब से कोई भी वीडियो में जाना है। या उस वीडियो में जाना है जिसको आप एमपी थ्री में बदलना चाहते है।


  1. वीडियो के नीचे शेयर(share) का ऑप्शन दिखेगा। आपको उसपे क्लिक करना है। 


  1. जैसे हीं शेयर ऑप्शन पे क्लिक करेंगे आपकी नीचे बहुत सारे ऑप्शन मिल जाएंगे जैसे की  व्हाट्स ऐप, कॉपी लिंक (copy link), और भी ऑप्शन।


  1. आपको कॉपी लिंक पे जाकर उस वीडियो के लिंक को कॉपी कर लेना है।


  1. अब आप बैक स्क्रीन पे आ जाओ। 


  1. वहां से गूगल (google) पर जाओ और सर्च करो ytMP3 और फिर एंटर प्रेस करो।


  1. जैसे हीं आप ytMP3 सर्च करोगे तो नीचे सबसे पहला जो आएगा वो होगा यूट्यूब टू mp3 कन्वर्टर( youtube to MP3 converter)। आपको इसके क्लिक करना है।


  1. एक नया विंडो खुल जाएगा। वहां पर आपको उस लिंक को पेस्ट (paste) करना है जिसको आपने पहले कॉपी किया था। और कन्वर्ट (convert) button दबाना है।


  1. वीडियो को लोड होने में थोड़ा वक्त लग सकता है। तो आपको थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है।


  1. थोड़े देर बाद वीडियो कन्वर्ट हो जाएगी और वहां पर डाउनलोड (download) का ऑप्शन आएगा और वहां से डाउनलोड कर सकते है।


  1. अब वीडियो डाउनलोड हो जाएगी। फिर आप बैक कर लेना। 


  1. फिर नेक्स्ट आपको क्रोम ब्राउजर (chrome browser) में जाना है।


  1. राइट साइड में थ्री डॉट पे क्लिक करना है और डाउनलोड में जाना है।


  1. और वहां पर आप अपने mp3 में कन्वर्ट किए गए डाउनलोड को सुन सकते है।



दोस्तो ये है आपका पहला तरीका जिससे आप किसी भी वीडियो को ओडियो जम बदल सकते है और वो भी बिना किसी एक्स्ट्रा ऐप को डाउनलोड किए।


लेकिन अगर आपको ये स्टेप पसंद नही आया और आप चाहते है की किसी ऐप से आप वीडियो को mp3 में बदले अपने एंड्रॉयड फोन में तो हम आपकी इस दुविधा का भी प्रबंध कर दे रहे है।



दूसरा :  वीडियो टू एमपीथ्री कन्वर्टर ऐप के मदद से..।


दोस्तो वैसे तो ऐप से किसी भी वीडियो को एमपीथ्री में बदलने के बहुत तरीके है पर मैं आपको यहां कुछ तरीके बताऊंगी जिससे आपके मन में कोई सवाल न रहे और आप हर स्टेप्स को अच्छी तरह समझ सके।


आपको जिस मेथड से आसानी लगे आप उस मेथड को फॉलो करके अपनी प्राब्लम का सॉल्यूशन ढूंढ सकते है।


तो आइए इस मेथड को अच्छे से और बारीकी से समझते है। 


  1. सबसे पहले आपको गूगल प्ले स्टोर (play store) से एक कोई भी ऐप इंस्टॉल कर लेना है।


  1.  सर्च बॉक्स में आपको वीडियो टू एमपीथ्री(video to MP3 converter) लिखना है। और सबसे उपर वाला ऐप इंस्टॉल कर लेना है।


  1. ऐप को इंस्टॉल करने के बाद ओपन कर लेना है। 


  1. ओपन करने के बाद उस ऐप का इंटरफेस खुल कर सामने आ जाएगा।


  1. जैसे ही आप ओपन करते है सामने में डिस्क्लेमर आएगा मतलब उस ऐप का टर्म्स एंड कंडीशन (terms and conditions) आएगा। उसको आप एग्री पर क्लिक करेंगे


  1. नेक्स्ट स्टोरेज को allow कर देना है।


  1. दोस्तो ये स्टेप काफी इंपोर्टेंट है। अगर  आप स्टोरेज को allow नही करेंगे और उसको deny कर देंगे तो फिर आपके किसी भी वीडियो या कोई फाइल को ये ऐप सपोर्ट नहीं करेगा।


  1. अब आपको एक ऑप्शन दिखेगा विडियोज टू एमपीथ्री (videos to MP3) का, आपको उस पर क्लिक करना है।


  1. वहां पर क्लिक करने के बाद आपको आपके गैलरी के सारे वीडियो नीचे दिखेंगे। 


  1. जिस वीडियो को आप एमपीथ्री में बदलना चाहते है उसको सिलेक्ट कर लीजिए।


  1. सिलेक्ट करने के बाद वीडियो स्क्रीन पे शो करेगा और दो चार ऑप्शन भी जैसे कट (cut), एडिट (edit), कन्वर्ट (convert)।


  1. तो आपको कन्वर्ट  के ऑप्शन पर जाना है और उस पर क्लिक करना है।


  1. थोड़े देर में वीडियो ऑडियो एमपीथ्री  में बदल जाएगी। और स्क्रीन पे शो करने लगेगी।


  1. अब आप चाहे तो इसको शेयर भी कर सकते हैं,जहां आप चाहे। या तो इस ऑडियो के लिंक को कॉपी भी कर सकते है।



दोस्तो अगर आपके फोन में गूगल नही है आपको दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है तब भी आप इस प्राब्लम का सॉल्यूशन कर सकते है।


 जी हां, अगर आपके फोन में गूगल नही भी है तब भी आप वीडियो को mp3 में बदल सकते है, अगर आपके फोन में UC ब्राउजर (browser) है तो।


हम आपको सारे स्टेप्स अच्छी तरह समझाते है।

  1. UC ब्राउजर को ओपन कीजिए।


  1. सर्च बॉक्स में जा कर www.google.com सर्च कीजिए। गूगल खुल जाएगा।


  1. अब आपको गूगल के सर्च बॉक्स में जा कर ट्यूबमेट (tubemate) सर्च करना है।


  1. ट्यूबमैट खुलने के बाद जो पहला लिंक आएगा उस पर क्लिक कीजिए। 


  1. फिर नीचे में एक ऐप आपके सामने में आएगा जिसको डाउनलोड कर लेना है।


  1. ऐप को डाउनलोड करने के बाद उस ऐप को इंस्टॉल कर लीजिए।


  1. ऐप इंस्टॉल होने  में थोड़ा समय लग सकता है इसीलिए इंस्टॉल होने का इंतजार करे।


  1. ऐप इंस्टॉल करने के बाद एग्री और ओके बटन को दबाए।


  1. फिर सारे ऑप्शन को allow करना है। जितने भी स्टोरेज आयेगे, सबको allow करते जाए और ओके करते जाए।


  1. लास्ट में ओके करने के बाद ड्रॉ ओवर उदर ऐप(draw over other app) का ऑप्शन आएगा जिसको आपको एनेबल( enable) करना है।


  1. अब आप बैक कर लीजिए और यूट्यूब स्क्रीन पर जाइए।


  1. यूट्यूब में जिस वीडियो को आपको डाउनलोड करना है या जिस वीडियो को mp3 में बदलना है उसको डाउनलोड कीजिए।


  1. डाउनलोड करने के बाद उस वीडियो को ओपन कीजिए।


  1. ओपन करने के बाद डाउनलोड आइकॉन पर क्लिक कीजिए।


  1. डाउनलोड आइकॉन पर क्लिक करने के बाद नीचे स्क्रॉल करने पे एक ऑप्शन आएगा ऑडियो क्वॉलिटी।


  1. ऑडियो क्वॉलिटी को सिलेक्ट कर लीजिए।


  1. ऑडियो क्वॉलिटी को सिलेक्ट करने के बाद MP3 का ऑप्शन आएगा और आपको उस mp3 ऑप्शन पर क्लिक करना है।


  1. फिर ओके बटन दबाना है।


  1. अब इंस्टॉल का ऑप्शन आएगा और आपको इंस्टॉल करना है।


  1. अगर आपके फोन में किसी भी तरीके के कोई वीडियो को mp3 में कनवर्ट करने वाला कन्वर्टर नही है तो उस तरह के कोई एप्लीकेशन इंस्टॉल कर लीजिए।


  1. GOOGLE PLAY STORE से फ्री में वीडियो MP3 कन्वर्टर मिल जाएगी।


  1. वहां से आप इंस्टॉल कर सकते है जिसके पैसे नही देने पड़ेंगे। सिर्फ कुछ MB में ही काम जो जाएगा।


  1. अब आपको ट्यूबमेट ओपन करना है।


  1. ट्यूब मेट में डाउनलोड आइकॉन में जा कर ऑडियो सिलेक्ट करके किसी भी वीडियो को आप MP3 में बदल सकते है।










और इस तरह आप किसी भी वीडियो को ओडियो में बदल सकते है अपने एंड्रॉयड फोन की मदद से।


तो दोस्तो ये थी दो तरीके जिससे आप किसी भी अपने मन पसन्द वीडियो को एमपीथ्री में बदल सकते है और वो भी अपने एंड्रॉयड फोन में। बहुत ही आसानी से।



ऐप से वीडियो को एमपीथ्री में बदलने के और भी फायदे है जैसे ही MP3 कन्वर्टर ऐप में आप अपने वीडियो या ऑडियो को कट कर सकते है, एडिट भी कर सकते या ट्रिम भी कर सकते है।


वैसे तो गूगल प्ले स्टोर में बहुत सारे ऐप अवेलेबल है पर मैं आपको उसी ऐप को इंस्टॉल करने का सजेशन दूंगी जिस ऐप का रिव्यू और रेट अच्छा हो।


मैं आपको वैसे वीड कॉम्पैक्ट ऐप को रिकमेंड करूंगी। ये ऐप वाकई में काफी में अच्छा है। इस ऐप में आप सिर्फ वीडियो को ऑडियो या एमपी थ्री में बदल नही सकते बल्कि किसी भी वीडियो को कंप्रेस भी कर सकते है।


और भी बहुत सारे फीचर्स है जो वीड कॉम्पैक्ट के बहुत अच्छे है जैसे की कोई वीडियो है जिसका एमबी (MB) एक या उससे ज्यादा है तो आप वीड कॉम्पैक्ट ऐप के मदद से उस वीडियो के साइज को घटा सकते है और वो भी वीडियो क्वॉलिटी को खराब किए। 


वीडियो क्वॉलिटी बिल्कुल वैसे का वैसे हीं रहेगा। उसमे आपको किसी भी तरह से कोई टेंशन नहीं लेनी पड़ेगी।


वीड कॉम्पैक्ट ऐप के फ्री वर्जन में आपापने वीडियो को कंप्रेस, ट्रिम, बैच तो कंप्रेशन, और कन्वर्ट टू mp4 जैसे ऑप्शन अवेलेबल होते है। 

जिसका इस्तेमाल आप अपने वीडियो को और भी अच्छा बनाने के लिए कर सकते है।


पहला ऑप्शन जो होता है वीड कॉम्पैक्ट में वो होता है ट्रिम एंड कंप्रेस। इसमें आप किसी भी फाइल को ट्रिम कर सकते हैं मतलब अगर कोई वीडियो में आपको कुछ हटाना हो तो आप हटा सकते है।


कंप्रेश कहने का मतलब वीडियो की जो ओरिजनल साइज है उसको घटा कर छोटा कर देना।


दूसरा है कन्वर्ट टू mp4 , इसमें आप किसी वीडियो को mp4 में बदल सकते है।


तीसरा है बैच कंप्रेशन, इसमें आप वीडियो को कंप्रेस कर सकते है लेकिन, बहुत सारे वीडियो को एक साथ।


 फोर्थ है कन्वर्ट टू mp3, इसमें आप किसी भी वीडियो को mp3 में बदल सकते है।


और लास्ट है स्टूडियो, जिसमे आप जितने भी फाइल्स को ट्रिम किया है या कंप्रेस किया है वो सब यहां मिल जाएगी।


आशा है आपको ये पोस्ट अच्छा लगा होगा और आपके लिए लाभदायक रहा है।




No comments:
Write comment